भाजपा की जासूसी मामले में कांग्रेस ने कहा,हम हर प्रकार की जासूसी की निंदा करते हैं

नयी दिल्ली : अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) द्वारा भाजपा की जासूसी किए जाने की खबरों के बीच कांग्रेस ने कहा कि किसी संप्रभु राष्ट्र द्वारा किसी अन्य संप्रभु राष्ट्र की सभी प्रकार की जासूसी की वह निंदा करती है. कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी सभी अन्य प्रकार […]
नयी दिल्ली : अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) द्वारा भाजपा की जासूसी किए जाने की खबरों के बीच कांग्रेस ने कहा कि किसी संप्रभु राष्ट्र द्वारा किसी अन्य संप्रभु राष्ट्र की सभी प्रकार की जासूसी की वह निंदा करती है.
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी सभी अन्य प्रकार की जासूसी की भी निंदा करती है. उनका इशारा एक महिला की कथित जासूसी से पैदा विवाद को लेकर परोक्ष रुप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर था.
उन्होंने कहा कि पार्टी को एनएसए जासूसी के बारे में तथ्यों को जानने की जरुरत है. उन्होंने कहा, हम यह नहीं स्वीकार करते कि सरकार में किसी खास व्यक्ति ने अनुमति दी या सहूलियतें दी. उन्होंने साथ ही कहा कि सरकार को पूरी तत्परता के साथ जासूसी मामले को उस देश के सामने उठाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




