दहेज विरोधी कानून का हो रहा दुरुपयोग:सुप्रीम कोर्ट

Updated at : 03 Jul 2014 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज विरोधी कानून का हो रहा दुरुपयोग:सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली : असंतुष्ट पत्नियों द्वारा पति और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज विरोधी कानून के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी कि ऐसे मामलों में पुलिस स्वत: आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकती. उसे कदम की वजह बतानी होंगी, जिनकी न्यायिक समीक्षा की जायेगी. शीर्ष अदालत ने कहा, पहले गिरफ्तारी और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : असंतुष्ट पत्नियों द्वारा पति और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज विरोधी कानून के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी कि ऐसे मामलों में पुलिस स्वत: आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकती. उसे कदम की वजह बतानी होंगी, जिनकी न्यायिक समीक्षा की जायेगी.

शीर्ष अदालत ने कहा, पहले गिरफ्तारी और फिर बाकी कार्यवाही करने का रवैया निंदनीय है. इस पर अंकुश लगाना चाहिए. जस्टिस सीके प्रसाद की अध्यक्षतावाली खंडपीठ ने कहा कि पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार करने की जरूरत के बारे में मजिस्ट्रेट के समक्ष कारण और सामग्री पेश करनी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola