केजरीवाल को मानहानि मामले में पेश होने का निर्देश

Updated at : 15 Mar 2019 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल को मानहानि मामले में पेश होने का निर्देश

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा नेता राजीव बब्बर द्वारा दायर मानहानि मामले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा अन्य को अदालत के सामने पेश होने के निर्देश दिये. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने केजरीवाल और अन्य आरोपियों को 30 अप्रैल तक पेश होने के लिए कहा है. बब्बर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा नेता राजीव बब्बर द्वारा दायर मानहानि मामले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा अन्य को अदालत के सामने पेश होने के निर्देश दिये. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने केजरीवाल और अन्य आरोपियों को 30 अप्रैल तक पेश होने के लिए कहा है.

बब्बर ने केजरीवाल, राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता, विधायक मनोज कुमार और आम आदमी पार्टी (आप) की प्रवक्ता आतिशी के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है. बब्बर का दावा है कि इन लोगों ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उसने दिल्ली में मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम कटवा दिये हैं जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है. इससे पहले अदालत ने बब्बर द्वारा केजरीवाल और अन्य के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत पर संज्ञान लिया था. बब्बर ने कहा था, सभी आरोपियों ने समाज के कुछ वर्गों जैसे बनिया, पूर्वांचली, मुस्लिमों आदि से संबंधित मतदाताओं के संबंध में भाजपा की नकारात्मक छवि पेश करने के एकमात्र इरादे से भाजपा के खिलाफ ये आरोप लगाये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola