16 मार्च को भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची को दिया जायेगा अंतिम रूप
Updated at : 13 Mar 2019 8:05 PM (IST)
विज्ञापन

बेंगलुरू : कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि पार्टी लोकसभा चुनावों के लिये 16 मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देगी और उसमें वस्तुत: सभी 16 मौजूदा पार्टी सांसदों को टिकट मिलने की उम्मीद है . कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) शासन को “तुगलक दरबार” बताते हुए उन्होंने […]
विज्ञापन
बेंगलुरू : कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि पार्टी लोकसभा चुनावों के लिये 16 मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देगी और उसमें वस्तुत: सभी 16 मौजूदा पार्टी सांसदों को टिकट मिलने की उम्मीद है . कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) शासन को “तुगलक दरबार” बताते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन से चुनावों में भाजपा को फायदा होगा क्योंकि उनमें एक-दूसरे के लिये समझ का “आभाव” है.
उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि राज्य सरकार की विफलताओं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की वजह से हम कम से कम 22 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतेंगे. ये मेरा विश्वास है और हम सब एक साथ मिलकर इस दिशा में काम कर रहे हैं.” यहां संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि राज्य भाजपा की कोर समिति की बैठक 15 मार्च को होगी और 16 मार्च को वह राज्य के नेताओं के साथ दिल्ली जाएंगे और “28 में से 20-22 उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा.”
2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 17 सीटें जीती थीं लेकिन उपचुनाव में एक सीट (बेल्लारी) कांग्रेस से हार गई थी. कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से भाजपा के पास फिलहाल 16, कांग्रेस के पास 10 और जद(एस) के पास दो सीटें हैं. येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि भाजपा के सभी 16 मौजूदा सांसदों को टिकट मिलना लगभग तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




