ePaper

ब्रिटेन के गृह मंत्री ने नीरव मोदी के प्रर्त्यपण के अनुरोध को अदालत भेजा : ईडी

Updated at : 09 Mar 2019 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटेन के गृह मंत्री ने नीरव मोदी के प्रर्त्यपण के अनुरोध को अदालत भेजा : ईडी

नयी दिल्ली: ब्रिटेन के गृहमंत्री ने बैंक कर्ज धोखाधड़ी के आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए उसे प्रत्यर्पित करने के भारत के अनुरोध को हाल ही में एक अदालत को भेजा है. प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को यह बात कही. ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘नीरव मोदी को भारत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: ब्रिटेन के गृहमंत्री ने बैंक कर्ज धोखाधड़ी के आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए उसे प्रत्यर्पित करने के भारत के अनुरोध को हाल ही में एक अदालत को भेजा है. प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को यह बात कही. ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित करने का अनुरोध जुलाई 2018 में ब्रिटेन भेजा गया था.

ब्रिटेन के गृह कार्यालय के केंद्रीय प्राधिकरण ने पुष्टि की है कि प्रत्यर्पण के अनुरोध को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत को भेज दिया गया है, ताकि डिस्ट्रिक्ट जज आगे की कार्यवाही करें.” ब्रिटेन के एक अखबार की खबर के अनुसार दो अरब डॉलर के पीएनबी कर्ज घोटाले में आरोपी नीरव मोदी लंदन के वेस्ट एंड में 80 लाख पाउंड के आलीशान घर में रह रहा है और नये हीरा कारोबार में लगा है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सूत्रों ने कहा कि उन्हें दो दिन पहले मामले को लंदन की एक अदालत में भेजने के ब्रिटेन के गृहमंत्री साजिद जाविद के कदम के बारे में आधिकारिक रूप से सूचित किया गया है. सूत्रों के मुताबिक यह कदम नीरव के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और उसे भारत में कानून का सामना करने के लिए वापस लाने से जुड़ा है.
उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई का एक संयुक्त दल ब्रिटेन जाएगा तथा वकीलों को भारत के पक्ष और नीरव के खिलाफ साक्ष्यों से अवगत कराएगा. बैंक धोखाधड़ी के एक और फरार आरोपी विजय माल्या के मामले में भी ऐसा ही किया गया था. ईडी और सीबीआई द्वारा मामले में नीरव, उसके मामा मेहुल चोकसी और अन्य के खिलाफ जांच की जा रही है.
द टेलीग्राफ की खबर के अनुसार 48 वर्षीय नीरव मोदी फिलहाल तीन कमरों के एक फ्लैट में रह रहा है. इससे पहले महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में किहिम बीच के पास नीरव के 30 हजार वर्ग फुट के आलीशन मकान को अधिकारियों ने तटीय नियमों के उल्लंघन के आरोपों के चलते डायनामाइट से उड़ा दिया था. विदेश मंत्रालय ने भी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ब्रिटेन अब भी भारत के अनुरोध पर विचार कर रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola