गोवा के मंत्री का विवादित बयान,कहा,तंग कपड़ों में लड़कियों का पब जाना संस्‍कृति के खिलाफ

Updated at : 01 Jul 2014 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
गोवा के मंत्री का विवादित बयान,कहा,तंग कपड़ों में लड़कियों का पब जाना संस्‍कृति के खिलाफ

पणजीः भारतीय जनता पार्टी के मनोहर पार्रिकर सरकार के एक मंत्री ने चौकाने वाला बयान दिया है. राज्य के लोक निर्माण मंत्री सुदिन धावलीकर ने श्री राम सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुथलिक के बयान का समर्थन करते हुए कहा, युवतियों का तंग कपड़े पहनना और पब में जाना हमारी संस्कृति से बिल्कुल मेल नहीं खाता. […]

विज्ञापन

पणजीः भारतीय जनता पार्टी के मनोहर पार्रिकर सरकार के एक मंत्री ने चौकाने वाला बयान दिया है. राज्य के लोक निर्माण मंत्री सुदिन धावलीकर ने श्री राम सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुथलिक के बयान का समर्थन करते हुए कहा, युवतियों का तंग कपड़े पहनना और पब में जाना हमारी संस्कृति से बिल्कुल मेल नहीं खाता. धावलीकर ने कहा कि इस तरह की हरकरत हमारी संस्कृति के खिलाफ है अगर युवतियां कम कपड़े पहनेंगी तो हमारी गोवा की संस्कृति का क्या होगा.

उन्होंने मुथालिक के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि वह कुछ गलत नहीं बोल रहे हैं हर एक व्यक्ति को अपने धर्म के पक्ष में बोलने और उसके संरक्षण के लिए सोचने का हक है. गौरतलब है कि श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2009 में मंगलूर के एक पब में महिलाओं व पुरुषों पर हमला किया था। उनका दावा था कि महिलाएं भारतीय मूल्यों का उल्लंघन कर रही हैं। धावलीकर ने कहा कि मुथलिक पब संस्कृति के खिलाफ हैं और उनका इसका विरोध करना ठीक है. पार्रिकर के मंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब विवादस्पद बयानों के लिए तृणमूल नेता भी विवादों में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola