जावडेकर का आकस्मिक निरीक्षण, 200 कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल

Updated at : 30 Jun 2014 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
जावडेकर का आकस्मिक निरीक्षण, 200 कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल

नयी दिल्लीः आम लोग भले ही अभी भी अच्छे दिनों की बाट जोह रहे हैं लेकिन मोदी सरकार में अफसरों के ऐश के दिन खत्म हो गये है. समय पर ऑफिस आने के साथ- साथ काम के घंटों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है. प्रधानमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद अब मंत्री भी […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः आम लोग भले ही अभी भी अच्छे दिनों की बाट जोह रहे हैं लेकिन मोदी सरकार में अफसरों के ऐश के दिन खत्म हो गये है. समय पर ऑफिस आने के साथ- साथ काम के घंटों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है. प्रधानमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद अब मंत्री भी अपने कर्मचारियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं. सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर तो एक कदम आगे निकले उन्होंने लगभग 200 कर्मचारियों की एक दिन की छुट्टी काट ली. जावड़ेकर ने इन सभी 200 कर्मचारियों की दिनभर की छुट्टी काट ली.

उन्हें वक्त पर ऑफिस आना पड़ रहा है. जरूरत पड़ने पर देर तक ऑफिस में रुकना पड़ता है और यहां तक कि कभी-कभी छुट्टियों की भी कुर्बानी देने का मौका आ जा सकता है. दिल्ली जिम खाना में लंच और दिल्ली गोल्फ कोर्स की हरी घास पर चहलकदमी जैसे जिंदगी के मजे भी खत्म हो चुके हैं.रक्षा मंत्रालय के दिल्ली ऑफिस में पिछले हफ्ते कर्मचारियों को एक नोटिस पर साइन करने को कहा गया, जिसमें सुबह 9 बजे तक दफ्तर आने या अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात थी. नतीजन, नियमित तौर पर देर से आने वाले कर्मचारी अब घर से आधा घंटा पहले ही चलने लगे हैं.हाउसिंग मिनिस्ट्री में अगर कर्मचारी 15 से मिनट से ज्यादा लेट होते हैं, तो उन्हें अपने वरिष्ठ अधिकारी को इसकी सूचना देनी पड़ती है. मोदी सरकार की सख्ती की वजह से कर्मचारी अपने काम के वक्त का पूरा ध्यान रख रहे हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola