पल्लवी हत्याकांड:चौकीदार निकला हत्यारा

मुंबई :2012 में हुई पेशे से वकील और तैराक पल्लवी पुरकायस्थ की हत्या कांड में कोर्ट ने आज सजा का एलान किया है. कोर्ट ने इस मामले में चौकीदार सज्जाद मुगल को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने सज्जाद को दोषी करार देते हुए कहा कि उन्होंने पल्लवी के साथ पहले जबरदस्ती की और फिर […]
मुंबई :2012 में हुई पेशे से वकील और तैराक पल्लवी पुरकायस्थ की हत्या कांड में कोर्ट ने आज सजा का एलान किया है. कोर्ट ने इस मामले में चौकीदार सज्जाद मुगल को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने सज्जाद को दोषी करार देते हुए कहा कि उन्होंने पल्लवी के साथ पहले जबरदस्ती की और फिर विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी. 3 जुलाई को इस मामले में कोर्ट सजा सुनाने वाली है.
गौरतलब है कि पुरकायस्थ की 2012 में उपनगरीय वडाला में उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई थी. ‘ हिमालयन हाइट्स ‘ बिल्डिंग में चौकीदार के रुप में नियुक्त 22 वर्षीय मुगल को हत्या, छेडछाड और आपराधिक अनाधिकार प्रवेश का दोषी पाया गया. मुगल को दोषी करार देते हुए सत्र न्यायाधीश विरुशाली जोशी ने कहा, ‘ तुम्हारे खिलाफ हत्या, छेडछाड और आपराधिक अनाधिकार प्रवेश का आरोप साबित हो गया है. इसके बाद आरोपी ने सिर हिलाकर सहमति प्रकट की.’
बहरहाल, विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम ने अदालत से आग्रह किया कि दलीलों और सजा सुनाने के लिए आगे कोई तिथि दी जाए. इसके बाद न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई 3 जुलाई के लिए स्थगित कर दी. गौरतलब है कि आरोपी ने पल्लवी की 8 अगस्त 2012 को तब हत्या कर दी थी जब उन्होंने :पल्लवी: अपने प्रति उसकी :मुगल: हरकतों का प्रतिरोध किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




