ePaper

#MisuseofCBI : राज्यसभा में AAP का काम रोको प्रस्ताव, ममता से मिले पुलिस कमिश्नर

Updated at : 04 Feb 2019 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
#MisuseofCBI : राज्यसभा में AAP का काम रोको प्रस्ताव, ममता से मिले पुलिस कमिश्नर

नयी दिल्ली/कोलकाता : केंद्र सरकार द्वारा ‘सीबीआइ के दुरुपयोग’ पर चर्चा के लिए दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा में काम रोको प्रस्ताव का नोटिस दिया है. वहीं, कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार ने ‘सत्याग्रह’ पर बैठीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सोमवार की सुबह मुलाकात की. आम आदमी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/कोलकाता : केंद्र सरकार द्वारा ‘सीबीआइ के दुरुपयोग’ पर चर्चा के लिए दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा में काम रोको प्रस्ताव का नोटिस दिया है. वहीं, कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार ने ‘सत्याग्रह’ पर बैठीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सोमवार की सुबह मुलाकात की.

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उन्होंने रूल 267 के तहत काम रोको प्रस्ताव दिया है. उन्होंने ‘सीबीआइ’ के दुरुपयोग पर संसद में चर्चा कराने की भी मांग की है.

इधर, कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार ने ‘संविधान बचाओ’ धरना पर बैठीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. ममता बनर्जी रविवार की रात से धरना पर बैठी हैं. सोमवार की सुबह उन्होंने छोटे से ब्रेक के बाद वह फिर से धरने पर लौट आयी हैं.

चिटफंड घोटाले में सीबीआइ के कोलकाता पुलिस प्रमुख से पूछताछ करने की कोशिश के खिलाफ ममता बनर्जी धरना दे रही हैं. उन्होंने कहा है कि वह देश और संविधान को बचाने के लिए ‘सत्याग्रह’ जारी रखेंगी. विभिन्न दलों ने ममता के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola