ePaper

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी ढेर

Updated at : 01 Feb 2019 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाकर्मियों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. सुरक्षाकर्मियों ने पुलवामा के राजपुरा इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है. आतंकियों की पहचान शाहीद अहमद बाबा और अनियात अहमद जिगर के रूप में हुई है. दोनों आतं‍की जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करते […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाकर्मियों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. सुरक्षाकर्मियों ने पुलवामा के राजपुरा इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है.

आतंकियों की पहचान शाहीद अहमद बाबा और अनियात अहमद जिगर के रूप में हुई है. दोनों आतं‍की जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करते थे. इन आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों को एक एसएलआर और एक पिस्टल मिला है.

फिलहाल सेना ने इलाके को चारो ओर से घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चला रही है.

आपको बता दें कि घाटी में कई दिनों से सेना आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इस कार्रवाई से आतंकियों की कमर टूट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola