रेलभाड़ा बढ़ोत्तरी का दिल्ली में विरोध जारी,उद्धव ने की जेटली से बात

मुंबई:रेल किराया बढ़ाये जाने का विरोध दिल्ली में आज भी जारी है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक कर प्रदर्शन किया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि सरकार को फौरन बढ़ा हुआ रेल किराया वापस ले लेना चाहिए. यह दिल्ली के आम लोगों का गुस्सा है जो सड़कों और रेल मार्गों पर फूट […]
मुंबई:रेल किराया बढ़ाये जाने का विरोध दिल्ली में आज भी जारी है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक कर प्रदर्शन किया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि सरकार को फौरन बढ़ा हुआ रेल किराया वापस ले लेना चाहिए. यह दिल्ली के आम लोगों का गुस्सा है जो सड़कों और रेल मार्गों पर फूट रहा है.दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री सदानंद गौडा का पुतला फूंका.
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत सैंकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पालम पुलिस चौकी के समीप रेल भाडे में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया. अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेसी जबरन पालम रेलवे स्टेशन में घुस गए और रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया तथा साथ ही दिल्ली-मुरादाबाद ट्रेन को करीब 30 मिनट तक रोके रखा.
मुकेश शर्मा ने कहा, ‘‘ रेल भाडे में वृद्धि को वापस लिए जाने तक कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे. इस वृद्धि से विभिन्न राज्यों के लाखों लोग प्रभावित होंगे.’’ शर्मा ने दावा किया कि स्टेशन को खाली कराने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया.
वहीं रेल भाड़े में बढ़ोत्तरी का विरोध खुद एनडीए के सहयोगी दल भी कर रहे हैं.इस संबंध में मोदी सरकार अपने सबसे पुराने सहयोगी शिवसेना के निशाने पर आ गई है.इस मुद्दे पर आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज वित्त मंत्री अरुण जेटली से बात की है. दोनों की बात फोन पर हुई. उद्धव ने जेटली को बढ़े हुए किराये को वापस लेने की मांग की जिसपर जेटली ने असमर्थता जाहिर की. वहीं इस मुद्दे पर आज महाराष्ट्र बीजेपी के एमपी और शिवसेना के एमपी रेल मंत्री सदानंद गौड़ा से मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




