ePaper

एम्स से छुट्टी मिलने के बाद बोले अमित शाह- ईश्वर की कृपा से अब मैं....

Updated at : 20 Jan 2019 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
एम्स से छुट्टी मिलने के बाद बोले अमित शाह- ईश्वर की कृपा से अब मैं....

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू के इलाज के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली से रविवार को छुट्टी मिल गयी. छुट्टी मिलने के बाद शाह ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि ईश्वर की कृपा से अब मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और आज अस्पताल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू के इलाज के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली से रविवार को छुट्टी मिल गयी. छुट्टी मिलने के बाद शाह ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि ईश्वर की कृपा से अब मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और आज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने आवास पर आ गया हूं. मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए आप सभी के द्वारा प्रेषित शुभकामनाओं के लिए ह्रदय से आभारी हूं.

एम्स के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘स्वाइन फ्लू के इलाज के बाद शाह को सुबह दस बजकर बीस मिनट पर एम्स से छुट्टी दे दी गयी.” भाजपा नेता और पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ के प्रभावी अमित मालवीय ने बताया कि शाह स्वस्थ हैं और अस्पताल से घर आ गए हैं.

मालवीय ने कहा, ‘‘भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को एम्स से छुट्टी मिल गयी है. वह स्वस्थ हैं और घर वापस आ गए हैं. आप सभी की शुभकामनाओं और संदेशों के लिए धन्यवाद.” सांस लेने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद बुधवार को शाह को एम्स में भर्ती कराया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola