बेटे ने किया अंतर्जातीय विवाह,गयी पिता की नौकरी

नमक्कल (तमिलनाडु) : कुमारपलयम क्षेत्र में बेटे के अंतर्जातीय विवाह के कारण मंदिर के पुजारी को अपनी नौकरी गंवानी पडी.पुलिस ने बताया कि कुमारपलयम मंदिर का प्रबंधन सेंकुथुर ट्रस्ट करता है और महिला समुदाय का उसमें बोलबाला है. इस अंतर्जातीय विवाह के बाद ट्रस्ट ने कल शाम पुजारी को हटाकर उनके स्थान पर दूसरे व्यक्ति […]
नमक्कल (तमिलनाडु) : कुमारपलयम क्षेत्र में बेटे के अंतर्जातीय विवाह के कारण मंदिर के पुजारी को अपनी नौकरी गंवानी पडी.पुलिस ने बताया कि कुमारपलयम मंदिर का प्रबंधन सेंकुथुर ट्रस्ट करता है और महिला समुदाय का उसमें बोलबाला है. इस अंतर्जातीय विवाह के बाद ट्रस्ट ने कल शाम पुजारी को हटाकर उनके स्थान पर दूसरे व्यक्ति को नियुक्त कर दिया. यह पूरी कार्रवाई दुल्हन के परिजनों के विरोध के बावजूद की गयी.
विरोध को देखते हुए बालिग दुल्हा-दुल्हन ने संकारी पुलिस थाने में विवाह रचाया. इससे नाराज मंदिर के ट्रस्टी और संकारी लॉरी मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष असाईथम्बी ने पुजारी को बर्खास्त कर दिया और मंदिर परिसर में दुकान लगाने वाले कुछ लोगों को वहां से कारोबार समेटने को कह दिया.उन लोगों ने दुल्हन को साथ भेजने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और सडक अवरुद्ध किया. पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




