लद्दाख में हिमस्खलन की चपेट में आया ट्रक, पांच की मौत; पांच लापता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2019 5:29 PM

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में लद्दाख के खारदुंग ला क्षेत्र में एक ट्रक के शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य लोग लापता हैं. सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन सुबह सात बजे हिमस्खलन की चपेट आ गया. […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में लद्दाख के खारदुंग ला क्षेत्र में एक ट्रक के शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य लोग लापता हैं.

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन सुबह सात बजे हिमस्खलन की चपेट आ गया. ट्रक में 10 लोग सवार थे. उन्होंने बताया कि बीआरओ ने बर्फ में लोगों के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर अपने कर्मियों एवं मशीनरी को राहत कार्य में लगा दिया है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना एवं राज्य आपदा मोचन बल कर्मी भी बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. उन्होंने कहा, अब तक तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है. शून्य से 15 डिग्री कम तापमान की वजह से ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं. इस तूफान में कुछ और गाड़ियों के फंसे होने की आशंका जतायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola