दिल्‍ली:15 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप,पांच आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 24 Jun 2014 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्‍ली:15 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप,पांच आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली : दक्षिणपूर्वी दिल्ली के संगम विहार इलाके में पांच युवकों ने 15 साल की एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार घटना कथित तौर पर शनिवार की शाम को हुई जब दसवीं कक्षा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दक्षिणपूर्वी दिल्ली के संगम विहार इलाके में पांच युवकों ने 15 साल की एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस के अनुसार घटना कथित तौर पर शनिवार की शाम को हुई जब दसवीं कक्षा की छात्रा पीड़िता को उसका एक सहपाठी आरोपियों से मिलाने ले गया. सभी आरोपी एक कमरे में थे और उन्होंने लड़की को वहां घेर लिया और कथित तौर पर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया.

पुलिस ने कहा कि घटना को लेकर बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और सभी पांचों आरोपियों राहुल (23), अमित (25), चंदन शर्मा (21), अनुज (20) और दीपक (19) को गिरफ्तार कर लिया गया.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, लड़की का सहपाठी किसी बहाने से उसे बाहर ले गया. इसके बाद वह उसे एक कमरे में ले गया जहां पांचों आरोपी पहले से मौजूद थे. पीड़िता का सहपाठी पांचों आरोपियों का दोस्त था. आरोपियों ने उससेलड़कीसे मिलवाने के लिए कहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola