ePaper

स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने निकले मंत्री जी जैसे ही बैठे कुर्सी पर...

Updated at : 15 Jan 2019 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने निकले मंत्री जी जैसे ही बैठे कुर्सी पर...

पालघर : महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री एकनाथ शिंदे कुर्सी से अचानक गिर पड़े जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला. दरअसल , पालघर क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण पर निकले शिंदे को इन केंद्रों के खस्ताहाल को जानने के लिए बहुत ज्यादा तह में नहीं जाना पड़ा क्योंकि निरीक्षण के दौरान वह […]

विज्ञापन

पालघर : महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री एकनाथ शिंदे कुर्सी से अचानक गिर पड़े जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला. दरअसल , पालघर क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण पर निकले शिंदे को इन केंद्रों के खस्ताहाल को जानने के लिए बहुत ज्यादा तह में नहीं जाना पड़ा क्योंकि निरीक्षण के दौरान वह जिस कुर्सी पर बैठे थे वही टूट गयी.

यहां जावहर तालुका के जामसार प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में रखी कुर्सी टूटने पर वहां मौजूद अधिकारियों ने संभलने में मंत्री की तुरंत मदद की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया के कई मंचों पर प्रसारित किया गया. शिंदे ने दौरे के दौरान जिले के धाबेरी, जामसार एवं साखारे के प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में चिकित्सा कर्मियों की बात सुनी जिन्होंने स्टाफ, दवाओं एवं एंबुलेंसों की कमी के साथ ही अन्य सुविधाओं के अभाव की शिकायत की.

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मदद का आश्वासन दिया. शिंदे को हाल ही में महाराष्ट्र सरकार में स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola