ePaper

ISRO चीफ के सिवन ने कहा, गगनयान हमारी प्राथमिकता, दिसंबर 2020 में पहला अनमैंड मिशन

Updated at : 11 Jan 2019 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
ISRO चीफ के सिवन ने कहा, गगनयान हमारी प्राथमिकता, दिसंबर 2020 में पहला अनमैंड मिशन

बेंगलुरू : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो के अध्यक्ष) के सिवन ने आज बताया कि भारत के गगनयान मिशन की तैयारी चल रही है. अप्रैल मध्य तक इसपर काम शुरू हो जायेगा. के सिवन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन की तैयारियों के बारे में कई खास बातें बतायीं. उन्होंने बताया कि इसरो की […]

विज्ञापन


बेंगलुरू :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो के अध्यक्ष) के सिवन ने आज बताया कि भारत के गगनयान मिशन की तैयारी चल रही है. अप्रैल मध्य तक इसपर काम शुरू हो जायेगा. के सिवन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन की तैयारियों के बारे में कई खास बातें बतायीं. उन्होंने बताया कि इसरो की प्राथमिकता गगनयान है, पहली डेडलाइन अनमैंड मिशन के लिए दिसंबर 2020 तय की गयी है, जबकि दूसरी के लिए जुलाई 2021. दिसंबर 2021 में मैंड मिशन की योजना है.

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज, अमित शाह का होगा संबोधन

के सिवन ने बताया कि अंतरिक्ष पर मानव मिशन भेजने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा. गगनयान मिशन के लिए शुरुआती ट्रेनिंग भारत में होगी और आगे की ट्रेनिंग रूस में हो सकती है. इस मिशन में महिलाएं भी शामिल होंगी. सिवन ने जानकारी दी कि हम 6 इंक्यूबेशन एंड रिसर्च सेंटर स्थापित करेंगे. हम भारतीय छात्रों को इसरो में लायेंगे, उन्हें नासा जाने की क्या जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola