महागठबंधन में शामिल होने पर फैसला करने में लगेगा कुछ वक्त : पटनायक

Updated at : 08 Jan 2019 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
महागठबंधन में शामिल होने पर फैसला करने में लगेगा कुछ वक्त : पटनायक

नयी दिल्ली : ओड़िशा के मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक ने मंगलवार को यहां कहा कि विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल होने के विषय पर फैसला उनकी पार्टी बाद में करेगी क्योंकि उसे अपने निर्णय को ठोस रूप देने के लिए कुछ वक्त चाहिए. धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ओड़िशा के मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक ने मंगलवार को यहां कहा कि विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल होने के विषय पर फैसला उनकी पार्टी बाद में करेगी क्योंकि उसे अपने निर्णय को ठोस रूप देने के लिए कुछ वक्त चाहिए.

धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने की मांग को लेकर यहां बीजद के धरना में भाग लेते हुए पटनायक ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 2014 के अपने चुनाव घोषणा पत्र में इस बारे में वादा करने के बावजूद इस मांग की अनदेखी की. महागठबंधन में शामिल होने के बारे में उनकी पार्टी का रुख पूछे जाने पर पटनायक ने कहा, हमें कुछ वक्त लगेगा और इस बारे में विचार करेंगे. गौरतलब है कि भाजपा ने ओड़िशा में अपना आधार बढ़ाने की कोशिश तेज कर दी है जहां 2014 के आम चुनाव में 21 लोकसभा सीटों में नौ पर उसने जीत हासिल की थी. बीजद के खाते में 10 सीटें गयी थी, जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिली थी.

भगवा पार्टी राज्य में 2017 में हुए पंचायत चुनाव में भारी जीत हासिल करने के बाद बीजद को वहां सत्ता से बेदखल करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है. दिलचस्प है कि पिछले साल अगस्त में राज्यसभा के उप सभापति के लिए हुए चुनाव में बीजद के नौ सांसदों ने राजग उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह के समर्थन में वोट डाला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola