राहुल गांधी से मिले चंद्रबाबू नायडू, विपक्षी एकता की रणनीति पर हुई चर्चा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की और भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की योजनाओं पर चर्चा की. सूत्रों के अनुसार, नायडू विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने के लिए विपक्ष के नेताओं […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की और भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की योजनाओं पर चर्चा की.
सूत्रों के अनुसार, नायडू विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने के लिए विपक्ष के नेताओं के साथ अपनी दूसरे दौर की मुलाकात कर रहे हैं. नायडू राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला सहित कई अन्य विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. राजग से अलग होने के बाद से नायडू भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की कोशिश लगातार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










