ePaper

बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

Updated at : 13 Dec 2018 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर बुधवार की शाम सोपोर के ब्राथ कलां क्षेत्र में घेराबंदी की और तलाश अभियान […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये.

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर बुधवार की शाम सोपोर के ब्राथ कलां क्षेत्र में घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये जिनकी पहचान ओवैस अहमद भट उर्फ अबू बकर तथा तारिक अहमद डार उर्फ अबू अब्दुल्ला के रूप में हुई है. उन्होंने कहा, दोनों आतंकवादी सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमलों तथा आमलोगों पर जुल्म करने सहित विभिन्न आतंकी अपराधों में संलिप्तता के चलते वांछित थे. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से राइफलों सहित बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola