जम्मू-कश्मीर : पकड़ा गया हिज्बुल का आतंकवादी, घाटी में तैयार कर रहा था ''आतंक का फौज''

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. युवाओं को आतंकवाद के रास्ते पर ले जाने के लिए फुसलाने वाले हिज्बुल मुजाहिदीन के एक वांछित आतंकवादी को किश्तवाड़ जिले से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजिन्द्र गुप्ता […]
जम्मू : जम्मू-कश्मीर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. युवाओं को आतंकवाद के रास्ते पर ले जाने के लिए फुसलाने वाले हिज्बुल मुजाहिदीन के एक वांछित आतंकवादी को किश्तवाड़ जिले से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया.
उन्होंने बताया कि हाल में सोशल मीडिया पर अहमद की कई तस्वीरें वायरल हुई थी जिनमें वह एके राइफल लिये हुआ था. एक जुलाई को गिरफ्तार किये गये उसके दो सहयोगियों से पूछताछ में अहमद का नाम सामने आया था. उसके दो सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद किश्तवाड़ पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था.
Jammu and Kashmir Police: Kishtwar Police arrested a wanted terrorist Reyaz Ahmed. He is a hardcore motivator of youth who encourages them for joining militancy and terrorist activities. pic.twitter.com/uZkGLA0myN
— ANI (@ANI) December 9, 2018
अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के परिमपुरा क्षेत्र में आतंकवाद से संबंधित एक अन्य मामले में अहमद शामिल है. अधिकारी ने बताया कि वह स्थानीय युवाओं को आतंकवाद के रास्ते पर ले जाने के लिए उन्हें फुसलाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




