2019 का महासंग्राम : फिर चलेगा मोदी का जादू, भाजपा को मिलेंगी 300 लोकसभा सीटें

मुंबई : 2019 में एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार बनने जा रही है और वो भी पूर्ण बहुमत के साथ…जी हां, यह दावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया है. गोयल ने शनिवार को दावा किया कि उनके एक सर्वेक्षण के मुताबिक अगले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा 297 से 303 सीटें जीतेंगी. […]
मुंबई : 2019 में एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार बनने जा रही है और वो भी पूर्ण बहुमत के साथ…जी हां, यह दावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया है. गोयल ने शनिवार को दावा किया कि उनके एक सर्वेक्षण के मुताबिक अगले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा 297 से 303 सीटें जीतेंगी.
इस सर्वेक्षण के लिए देश भर में 5.4 लाख से अधिक लोगों की प्रतिक्रिया ली गयी. मंत्री ने कहा कि उन्होंने 2013 में भी इसी तरह का सर्वे कराया था और 2014 में भाजपा को पूर्ण बहुमत का अनुमान लगाया था जो सही साबित हुआ. उन्होंने कहा कि 2019 के लिए अगस्त-सितंबर में सर्वेक्षण किया गया.
आपको बता दें कि भाजपा को 2019 में हराने के लिए विपक्ष एकजुट होने की कोशिश कर रहा है और महागंठबंधन बनाने की कवायत चल रही है. जानकारों की मानें तो यदि विपक्ष एकजुट होकर चुनावी समर में उतरता है तो भाजपा की राह आसान नहीं होगी. कर्नाटक के उपचुनाव में पिछले दिनों यह साबित हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




