कश्मीर में बर्फबारी, प्रशासन ने जारी की हिमस्खलन की चेतावनी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात के बाद प्रशासन ने घाटी के सात जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. एक अधिकारी ने कहा है कि ताजा हिमपात के मद्देनजर बांदीपुरा, बारामूला, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, कुपवाड़ा और गंदेरबल जिलों के हिमस्खलन के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे के लिए […]
विज्ञापन
श्रीनगर : कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात के बाद प्रशासन ने घाटी के सात जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. एक अधिकारी ने कहा है कि ताजा हिमपात के मद्देनजर बांदीपुरा, बारामूला, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, कुपवाड़ा और गंदेरबल जिलों के हिमस्खलन के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे के लिए कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है.
अधिकारी ने कहा कि लोगों को हिमस्खलन के लिहाज से संवदेनशील इलाकों में ना जाने के लिए कहा गया है.कश्मीर घाटी के ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में सोमवार से हिमपात या बारिश हो रही है जिससे श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड समेत कई सड़कें बंद करनी पड़ी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










