शिवसेना बोली, भाजपा की हार कांग्रेस के लिये अच्चे दिन के संकेत

मुंबई : कर्नाटक उपचुनावों में अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा की हालिया शिकस्त पर शिवसेना ने बृहस्पतिवार को तंज कसते हुए कहा कि यह इस बारे में संकेत देते हैं कि 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस के लिये ‘‘अच्छे दिन” लौट आयेंगे . उद्धव ठाकरे नीत पार्टी (शिवसेना) ने यह भी कहा कि देश में […]
मुंबई : कर्नाटक उपचुनावों में अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा की हालिया शिकस्त पर शिवसेना ने बृहस्पतिवार को तंज कसते हुए कहा कि यह इस बारे में संकेत देते हैं कि 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस के लिये ‘‘अच्छे दिन” लौट आयेंगे . उद्धव ठाकरे नीत पार्टी (शिवसेना) ने यह भी कहा कि देश में हुए लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में भाजपा को मिली हार के चलते आम चुनाव से पहले कांग्रेस में एक नयी जान आ जाएगी.
पार्टी के मुखपत्र ‘‘सामना” में कटाक्ष और व्यंग्य से भरे संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि शायद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के चुनावी वादे की अनदेखी करने और ‘‘कुछ अन्य एजेंडा को थोपने” के कारण ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक में हार हुई. भाजपा का उपहास उड़ाते हुए संपादकीय में लिखा गया है कि पार्टी को यह सोचना चाहिए कि आखिर क्यों उसकी ‘‘हार का सिलसिला” बदस्तूर जारी है, जबकि बकौल भाजपा उसके नेतृत्व वाली सरकार ने देश में कुछ ‘‘क्रांतिकारी बदलाव” किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










