ePaper

प्रधानमंत्री ने अमित शाह को जन्मदिन पर दी बधाई

Updated at : 22 Oct 2018 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने अमित शाह को जन्मदिन पर दी बधाई

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयजनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सोमवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी दृढ़ता और कठिन परिश्रम पार्टी के लिए मूल्यवान संपत्ति है. शाहसोमवार(22 अक्तूबर) को 54 वर्ष के हो गये. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘अमित भाई के नेतृत्व में पूरे भारत में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयजनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सोमवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी दृढ़ता और कठिन परिश्रम पार्टी के लिए मूल्यवान संपत्ति है. शाहसोमवार(22 अक्तूबर) को 54 वर्ष के हो गये.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘अमित भाई के नेतृत्व में पूरे भारत में पार्टी का महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है. उनकी दृढ़ता और कठिन परिश्रम पार्टी के लिए मूल्यवान संपत्ति है.’ प्रधानमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की भी कामना की.

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेरी पार्टी के साथी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रपति अमित शाह को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें लंबी उम्र दें, वह स्वस्थ रहें और आने वाले वर्षों में सफलता की ऊंचाइयों को छुएं.

अमित शाह को देश भर से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola