ePaper

कुलगाम मुठभेड़: तीन आतंकी को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

Updated at : 21 Oct 2018 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
कुलगाम मुठभेड़: तीन आतंकी को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गये. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद हुए एक विस्फोट में एक नागरिक भी मारा गया. उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के लारलू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गये. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद हुए एक विस्फोट में एक नागरिक भी मारा गया. उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के लारलू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की गयी और खोज अभियान चलाया गया.

अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षाबल तलाशी अभियान में लगे थे तब आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से सुरक्षाबलों के हटने के बाद नागरिक मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि जब वहां कुछ विस्फोटक फटा तो उनमें से एक की मौत हो गयी.

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘वहां ना जाने की हमारी अपील के बावजूद लोग अभियान के तुरंत बाद मुठभेड़ स्थल पर गये. उन्होंने सुनी नहीं और सुरक्षाबलों के जाते ही घटनास्थल पर पहुंच गये.” उन्होंने कहा, ‘‘कुछ विस्फोटक फट गये जिससे नागरिकों को चोटें आयी. लारलू के रहने वाले उबैद लावे की घटना में मौत हो गयी.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola