सरकार एक-दो महीने में चुन सकती है नया मुख्य आर्थिक सलाहकार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Oct 2018 1:25 PM
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार अगले एक-दो महीने में नये मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) की नियुक्ति कर सकती है. सूत्रों ने यह बात कही. सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्रालय द्वारा गठित चयन समिति के जल्द ही उपयुक्त उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने की उम्मीद है और एक-दो महीने में आर्थिक सलाहाकर की नियुक्ति […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सरकार अगले एक-दो महीने में नये मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) की नियुक्ति कर सकती है. सूत्रों ने यह बात कही. सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्रालय द्वारा गठित चयन समिति के जल्द ही उपयुक्त उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने की उम्मीद है और एक-दो महीने में आर्थिक सलाहाकर की नियुक्ति हो सकती है .
अरविंद सुब्रमण्यम ने कार्यकाल पूरा होने से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद सरकार ने 30 जून को नये मुख्य आर्थिक सलाहकार की नियुक्ति के लिये आवेदन आमंत्रित किये थे. वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर विमल जालान की अध्यक्षता में एक चयन समिति गठित की थी. यह समिति इस पद के लिये उम्मीदवारों का चयन करेगी. आर्थिक मामलों के सलाहकार सुभाष सी गर्ग और कार्मिक विभाग के सचिव बी पी शर्मा भी इस समिति के सदस्य हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










