भारत ने कराची हवाईअड्डे पर आतंकवादी हमले की निंदा की

नयी दिल्ली: कराची अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए भारत ने आज कहा कि यह हमला आतंकवाद के खतरे के असर को रेखांकित करता है जिससे तत्काल और बडे स्तर पर लडा जाना चाहिए. विदेश मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘कराची अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कल हुए 10 आत्मघाती हमलावरों के […]
नयी दिल्ली: कराची अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए भारत ने आज कहा कि यह हमला आतंकवाद के खतरे के असर को रेखांकित करता है जिससे तत्काल और बडे स्तर पर लडा जाना चाहिए.
विदेश मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘कराची अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कल हुए 10 आत्मघाती हमलावरों के हमले की कडे से कडे शब्दों में निंदा की जानी चाहिए. यह हमला आतंकवाद से खतरे के असर को रेखांकित करता है.’’ पाकिस्तान के सबसे बडे जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कल आधी रात से पहले शुरु हुआ हमला 13 घंटे के संघर्ष के बाद आज दोपहर बाद समाप्त हुआ. इस दौरान 28 लोगों की मौत हो गयी जिनमें सभी 10 आतंकवादी शामिल हैं.
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘अगर आतंकवाद को रोका नहीं गया तो यह राष्ट्रीय आर्थिक विकास को बढावा देने, गरीबी से उबरने और लोगों को बेहतर जीवनशैली देने के प्रयासों में बाधा पैदा करता रहेगा.’’ मंत्रालय के अनुसार, ‘‘आतंकवाद के किसी भी कृत्य को जायज नहीं ठहराया जा सकता. इस समस्या से तत्काल और व्यापक तरीके से लडा जाना चाहिए और कोई ढील नहीं दी जानी चाहिए.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




