Himachal Pradesh : लाहौल एवं स्पीति में फंसे 300 लोगों को ऐसे बचाया गया

शिमला : हिमाचल प्रदेश के लाहौल एवं स्पीति जिले के विभिन्न हिस्सों में फंसे 300 लोगों को सुरक्षित बचालिया गया. हाल में हुई बर्फबारी से बंद हुए राज्य के 600 मार्गों को फिर से खोल दिया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना ने 13 लोगों को […]
शिमला : हिमाचल प्रदेश के लाहौल एवं स्पीति जिले के विभिन्न हिस्सों में फंसे 300 लोगों को सुरक्षित बचालिया गया. हाल में हुई बर्फबारी से बंद हुए राज्य के 600 मार्गों को फिर से खोल दिया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना ने 13 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से बाहर निकाला, जबकि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने भी कई लोगों को सुरक्षित बचाया.
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़-मंडी मार्ग सहित बंद पड़े 600 मार्गों को खोल दिया गया.
अधिकारी ने बताया कि लाहौल एवं स्पीति जिले में करीब 300 लोगों को सुरक्षित बचाया गया, जबकि करीब 200 लोग अब भी वहां फंसे हुए हैं.
किलोंग के उपखंडीय मजिस्ट्रेट अमर नेगी ने बताया कि पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखने वाले आठ लोगों को लाहौल जिले के स्तिनग्री और कुल्लू जिले के भुंटर के सुरक्षित स्थानों पर बुधवार को 11 बजे पहुंचाया गया.
मंगलवार की शाम में पांच लोगों को सुरक्षित बचाकर स्तिनग्री पहुंचाया गया. नेगी ने बताया कि वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर फंसे लोगों को बाहर निकालने में लगे हुए हैं. मौसम की स्थिति अब उपयुक्त है और सड़कों से मलबे हटाने का काम जारी है. गुरुवार की सुबह तक ज्यादातर सड़कों को खोल दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




