धरती के स्वर्ग में हुई बर्फबारी, आज हो सकती है कई जगहों पर बारिश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर: कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर शनिवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी भागों में रुक-रुक कर बारिश होती रही. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला पास समेत कुछ क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी होने की खबर है. उन्होंने बताया कि घाटी के अन्य हिस्सों में […]
विज्ञापन
श्रीनगर: कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर शनिवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी भागों में रुक-रुक कर बारिश होती रही.
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला पास समेत कुछ क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी होने की खबर है. उन्होंने बताया कि घाटी के अन्य हिस्सों में शुक्रवार से रुक-रुक कर बारिश होती रही.
बर्फबारी और बारिश के चलते कश्मीर के तापमान में गिरावट आयी, अन्यथा यह इस सीजन में इस वक्त सामान्य से थोड़ा ऊपर रहता है.
मौसम विभाग ने रविवार को घाटी में अलग-अलग जगहों पर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










