गडकरी को ग्रामीण विकास मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार

Updated at : 05 Jun 2014 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
गडकरी को ग्रामीण विकास मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को उन मंत्रालयों के अतिरिक्त कार्यभार सौंपे गए जो कल सड़क दुर्घटना में मरे गोपीनाथ मुंडे के पास थे. राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया गया कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर गडकरी को निर्देश दिया है कि वह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को उन मंत्रालयों के अतिरिक्त कार्यभार सौंपे गए जो कल सड़क दुर्घटना में मरे गोपीनाथ मुंडे के पास थे. राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया गया कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर गडकरी को निर्देश दिया है कि वह ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल एवं स्‍वच्छता के मंत्रालयों का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालें.

गडकरी मोदी सरकार में सडक परिवहन, राष्ट्रीय राजमार्ग और जहाजरानी के केंद्रीय मंत्री हैं. केंद्रीय मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल किए गए 64 वर्षीय मुंडे का कल यहां सडक दुर्घटना में निधन हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola