ePaper

घर में घुसकर नाबालिग से बलात्कार, पानी के टब में डुबाकर पीडिता को मार डाला

Updated at : 25 Aug 2018 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
घर में घुसकर नाबालिग से बलात्कार, पानी के टब में डुबाकर पीडिता को मार डाला

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में 14 साल की किशोरी से उसके पड़ोसी ने बलात्कार किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि इस वारदात को किशोरी के घर पर ही अंजाम दिया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी 23 वर्षीय राहुल बुधावले को शुक्रवार सुबह […]

विज्ञापन

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में 14 साल की किशोरी से उसके पड़ोसी ने बलात्कार किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि इस वारदात को किशोरी के घर पर ही अंजाम दिया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी 23 वर्षीय राहुल बुधावले को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया. यह घटना गुरुवार को भिवंडी के मनकोली इलाके में घटी थी.

जोन-2, भिवंडी के पुलिस उपायुक्त अंकित गोयल ने बताया, “ गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बुधावले पीड़िता के घर में घुस गया जब उसके परिजन एवं बड़ी बहन घर में मौजूद नहीं थी. उसने लड़की से बलात्कार के बाद उसे पानी के टब में डुबा दिया जिससे उसकी मौत हो गयी.”

उन्होंने बताया, “जब पीड़िता की बड़ी बहन कुछ समय बाद घर लौटी तो उसने अपनी बहन को मृत देखा. उसने फौरन अपने माता-पिता को सूचना दी जिन्होंने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी.” उसके बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया और किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; अज्ञात आरोपी के खिलाफ नारपोली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया.

गोयल ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर बुधावले पर नजर रखी. उसे शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376 (बलात्कार), धारा 302 (हत्या) और 452 (चोट पहुंचाने, हमला करने या गलत तरीके से बंधक बनाने के लिए जबरन घर में घुसना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola