भागलपुर के राज कमल झा बने इंडियन एक्सप्रेस के चीफ एडिटर

Updated at : 03 Jun 2014 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर के राज कमल झा बने इंडियन एक्सप्रेस के चीफ एडिटर

नयी दिल्लीः राज कमल झा इंडियन एक्सप्रेस के नये चीफ एडिटर बनाये गये हैं. शेखर गुप्ता के इस्तीफा देने के एक दिन बाद ही राज कमल झा को इस पद पर नियुक्त किया गया है. श्री झा 1996 से इंडियन एक्सप्रेस में कार्यरत हैं. झा द स्टेट्स मैन, इंडिया टूडे में भी काम कर चुके […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः राज कमल झा इंडियन एक्सप्रेस के नये चीफ एडिटर बनाये गये हैं. शेखर गुप्ता के इस्तीफा देने के एक दिन बाद ही राज कमल झा को इस पद पर नियुक्त किया गया है. श्री झा 1996 से इंडियन एक्सप्रेस में कार्यरत हैं. झा द स्टेट्स मैन, इंडिया टूडे में भी काम कर चुके हैं.

श्री झा का जन्म बिहार के भागलपुर में हुआ था. उन्होंने आईआईटी ख़डगपुर से मेकनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की. अपने इंजीनियरिंग की पढाई के तीसरे और चौथे वर्ष के दौरान वे कैंपस मैंगजीन अलंकार के संपादक रहे. 1988 में स्नातक की डिग्री के बाद वे साउथ कैलिफोर्निया विश्वविधालय के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से 1990 में मास्टर डिग्री हासिल की.

1992 में द स्टेट्समेन कोलकाता में वे असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत रहें. इन्होंने इंडिया टूडे में सीनियर एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्य किया. 1996 में श्री झा इंडियन एक्सप्रेस से जुडे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola