कोयला खदानों की बैंक गारंटी की समीक्षा के लिये अंतर मंत्रालयी समूह की बैठक

नयी दिल्ली : कोयला खदानों पर अंतर-मंत्रालयी समूह की अगले सप्ताह बैठक हो सकती है. बैठक में आर्सेलर मित्तल, टाटा स्टील तथा जिंदल स्टील एंड पावर जैसी कंपनियों को आवंटित 61 खदानों से संबद्ध बैंक गारंटी के मुद्दे पर विचार किया जाएगा. नई सरकार के सत्ता में आने के बाद आईएमजी की यह पहली बैठक […]
नयी दिल्ली : कोयला खदानों पर अंतर-मंत्रालयी समूह की अगले सप्ताह बैठक हो सकती है. बैठक में आर्सेलर मित्तल, टाटा स्टील तथा जिंदल स्टील एंड पावर जैसी कंपनियों को आवंटित 61 खदानों से संबद्ध बैंक गारंटी के मुद्दे पर विचार किया जाएगा.
नई सरकार के सत्ता में आने के बाद आईएमजी की यह पहली बैठक होगी. बैठक नोटिस के अनुसार, ‘‘कोयला मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह की बैठक 10 जून को होगी. बैठक में कोयला खदानों से संबद्ध बैंक गारंटी के मुद्दे की समीक्षा की जाएगी.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




