मुंडे को श्रद्धांजलि के बाद कैबिनेट की बैठक खत्म

नयी दिल्ली : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के निधन के बाद आज कैबिनेट की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में मुंडे को श्रद्धांजलि दी गयी और फिर कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी. मुंडे के सम्मान में दिल्ली, राज्यों की राजधानियों और केंद्र शासित क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने का सरकार पहले […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के निधन के बाद आज कैबिनेट की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में मुंडे को श्रद्धांजलि दी गयी और फिर कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी.
मुंडे के सम्मान में दिल्ली, राज्यों की राजधानियों और केंद्र शासित क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने का सरकार पहले ही निर्णय कर चुकी है.
भाजपा के इस वरिष्ठ नेता का आज सुबह सड़क दुर्घटना के बाद संभवत: सदमे और दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. इस लोकसभा चुनाव के बाद मुंडे पहली बार केंद्रीय मंत्री बने थे. वह आज सुबह हवाईअड्डा जा रहे थे कि यहां पृथ्वीराज रोड-तुगलक रोड़ चौराहे पर एक अन्य वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




