91 के हुए करुणानिधि

चेन्नई : द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि आज 91 वर्ष के हो गए तथा इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई. द्रमुक प्रमुख करुणानिधि ने आज अपने दिन की शुरुआत अपने राजनीतिक गुरु एवं द्रमुक संस्थापक सी एन अन्नादुरई के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करके की. करुणानिधि […]
चेन्नई : द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि आज 91 वर्ष के हो गए तथा इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई. द्रमुक प्रमुख करुणानिधि ने आज अपने दिन की शुरुआत अपने राजनीतिक गुरु एवं द्रमुक संस्थापक सी एन अन्नादुरई के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करके की.
करुणानिधि को बधाई देने के लिए द्रमुक के वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के लोग उनके आवास गोपालपुरम पर जुटे. करुणानिध द्रमुक मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में सैकडों पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. शाम में उन्हें यहां रोयपेट्टाह में एक जनसभा को संबोधित करना है जहां पर उनके जन्मस्थान तिरुकुवलई स्थित उनके घर के आकार पर एक विशालकाय मंच बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




