पिता को सांसद प्रतिनिधि बनाने पर मोदी ने लगायी फटकार

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सांसद प्रियंका सिंह राउत को फोन पर फटकार लगायी है. मोदी ने न्यूज चैनलों में चल रही खबरों के बाद से सांसद को फोन किया और कहा कि उनके पिता की जगह किसी और को सांसद प्रतिनिधि बनाया जाए. गौरतलब हो कि बाराबंकी से […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सांसद प्रियंका सिंह राउत को फोन पर फटकार लगायी है. मोदी ने न्यूज चैनलों में चल रही खबरों के बाद से सांसद को फोन किया और कहा कि उनके पिता की जगह किसी और को सांसद प्रतिनिधि बनाया जाए.
गौरतलब हो कि बाराबंकी से भाजपा सांसद प्रियंका सिंह राउत ने अपने पिता उत्तम राम को अपना प्रतिनिधि नामित किया है. सांसद के इस कारनामे से मोदी के उस आदेश की अवहेलना मानी जा रही है, जिसमें मोदी ने अपने मंत्री सांसदों को कहा था कि अपने परिजनों को लाभ के पद देने से बचें और फिजूल खर्च पर रोक लगाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




