ट्विटर आबादी में भारत का स्थान दुनियाभर में तीसरा

Published at :30 May 2014 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
ट्विटर आबादी में भारत का स्थान दुनियाभर में तीसरा

नयी दिल्ली:माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के यूजर्स के मामले में भारत इस साल के अंत तक दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच सकता है. रिसर्च फर्म ईमार्केटर के अनुसार 2014 के अंत तक देश में ट्वीट करने वाले लोगों की संख्या 1.81 करोड़ पर पहुंच जाएगी. कहते हैं आंकड़े ईमार्केटर ने ट्विटर यूजर्स के बारे में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के यूजर्स के मामले में भारत इस साल के अंत तक दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच सकता है. रिसर्च फर्म ईमार्केटर के अनुसार 2014 के अंत तक देश में ट्वीट करने वाले लोगों की संख्या 1.81 करोड़ पर पहुंच जाएगी. कहते हैं आंकड़े ईमार्केटर ने ट्विटर यूजर्स के बारे में अपने पहले अनुमान में कहा है कि कुल ट्वीट करने वालों में 32.8 प्रतिशत एशिया प्रशांत में और 23.7 फीसदी उत्तरी अमेरिका में होंगे.

रिसर्च फर्म ने कहा है कि ट्विटर यूजर्स की संख्या में मुख्य योगदान उभरते बाजार का रहेगा. भारत व इंडोनेशिया इसमें प्रमुख योगदान देंगे. इस साल के अंत तक ट्वीट करने वालों की आबादी में इंडोनेशिया 1.53 करोड़ के साथ चौथे स्थान पर हो सकता है. ट्विटर यूजर्स की संख्या के मामले में इस साल भारत और इंडोनेशिया ब्रिटेन को पीछे छोड़ देंगे. ईमार्केटर ने कहा कि 2018 तक उत्तरी अमेरिका के मुकाबले ट्विटर आबादी के मामले में एशिया प्रशांत का हिस्सा दोगुना हो जाएगा. यदि उस समय चीन भी ट्विटर के नक्शे पर आ जाता है, तो यह हिस्सेदारी इससे भी कहीं अधिक होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola