ePaper

राहुल गांधी की कनखी पर स्पीकर सुमित्रा महाजन ने जतायी नाराजगी

Updated at : 20 Jul 2018 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी की कनखी पर स्पीकर सुमित्रा महाजन ने जतायी नाराजगी

नयी दिल्ली : अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी के संबोधन के साथ- साथ राहुल गांधी दो हरकतें चर्चा में हैं. राहुल गांधी का पीएम मोदी के गले लगना और अपनी कुरसी पर बैठकर आंख मारना. इन दो हरकतों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह- तरह की चर्चा है. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस पूरे […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी के संबोधन के साथ- साथ राहुल गांधी दो हरकतें चर्चा में हैं. राहुल गांधी का पीएम मोदी के गले लगना और अपनी कुरसी पर बैठकर आंख मारना. इन दो हरकतों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह- तरह की चर्चा है. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस पूरे वाक्ये पर निराशा जताते हुए कहा, मैं एक मां हूं प्रेम की सभी तरह की भावनाओं को पूरी तरह समझती हूं. मैं किसी को गले लगने से नहीं रोक रही लेकिन जिस तरह प्रधानमंत्री की कुरसी पर जाकर यह किया गया सही नहीं है. प्रधानमंत्री के पद की एक गरिमा होती है. प्रधानमंत्री जिस वक्त कुरसी पर बैठे थे वह नरेंद्र मोदी नहीं थे वह प्रधानमंत्री है.
राहुल गांधी की दो तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब चल रही है. पहली तस्वीर जिसमें राहुल गांधी पीएम मोदी के गले मिले दूसरी तस्वीर जिसमें राहुल गांधी आंख मारते नजर आ रहे हैं. इन दो तस्वीरों ने सदन में हुए अविश्वास प्रस्ताव की सारी चर्चा एक तरफ कर दी. सदन में अपने संबोधन के बाद राहुल गांधी पीएम के गले लगे उसके बाद कुरसी पर जाकर बैठे यही उन्होंने अपने किसी सहयोगी से हल्की बातचीत के दौरान आंख मारी. उनकी आंख मारने वाली तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है. कई नेताओं ने भी इसे साझा किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola