मेनका ने मांगी एनआरआई विवाह के पंजीकरण की जानकारी, जानें पूरा मामला

नयी दिल्ली : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने आज राज्यों से कहा कि वे एनआरआई पुरुषों की भारत में शादी का पंजीकरण होने के साथ ही इसकी सूचना तत्काल मंत्रालय के पास पहुंचाना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय महिलाओं की सुरक्षा के लिए तथा एनआरआई पुरुषों से शादी के […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने आज राज्यों से कहा कि वे एनआरआई पुरुषों की भारत में शादी का पंजीकरण होने के साथ ही इसकी सूचना तत्काल मंत्रालय के पास पहुंचाना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय महिलाओं की सुरक्षा के लिए तथा एनआरआई पुरुषों से शादी के बाद समस्या का सामना कर रही महिलाओं की पूरी मदद करने के लिए कदम उठा रहा है .
राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के महिला एवं बाल विकास मंत्रियों के एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में मेनका ने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकारों से आग्रह करती हूं कि वे अपने यहां के विवाह पंजीयक के जरिए एनआरआई व्यक्तियों के विवाह के पंजीकरण की सूचना तत्काल केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










