आयकर की व्यवस्था, आधार कार्ड आधारित पैन नंबर सेवा शुरू, अब हाथों-हाथ मिलेगा पैन कार्ड
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आयकर विभाग ने सोमवार को आधार कार्ड आधारित पैन नंबर सेवा शुरू की है. इस सेवा के जरिये आप हाथों-हाथ पैन नंबर हासिल कर सकेंगे. यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है. इसके जरिये वैध आधार कार्ड धारकों को ई-पैन नंबर दिया जायेगा. इस सेवा के जरिये आधार से लिंक मोबाइल नंबर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : आयकर विभाग ने सोमवार को आधार कार्ड आधारित पैन नंबर सेवा शुरू की है. इस सेवा के जरिये आप हाथों-हाथ पैन नंबर हासिल कर सकेंगे.
यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है. इसके जरिये वैध आधार कार्ड धारकों को ई-पैन नंबर दिया जायेगा. इस सेवा के जरिये आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड के लिए ई-पैन नंबर जारी किया जायेगा, ध्यान रहे कि आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, पता, जन्म तिथि और अन्य जानकारियां सही-सही हों, क्योंकि इन्हीं के आधार पर पैन नंबर जारी होगा.
पैन नंबर जारी होने के कुछ दिन बाद दिये गये पते पर पैन कार्ड भेज दिया जायेगा. आयकर विभाग की आधार कार्ड आधारित पैन नंबर सेवा सिर्फ व्यक्तिगत है, ना कि किसी संस्था या कंपनी के लिए है. इस सेवा के जरिये किसी कंपनी या संस्था के लिए पैन नंबर जारी नहीं करवा सकते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










