ePaper

लोकसभा- विधानसभा चुनाव एक साथ कराने पर 7-8 जुलाई को राजनीतिक पार्टियों से विमर्श करेगा लॉ कमीशन

Updated at : 02 Jul 2018 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा- विधानसभा चुनाव एक साथ कराने पर 7-8 जुलाई को राजनीतिक पार्टियों से विमर्श करेगा लॉ कमीशन

नयी दिल्ली : लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर बातचीत के लिए लॉ कमीशन सात और आठ जुलाई को देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के साथ विचार-विमर्श करेगा. गौरतलब है कि वर्तमान सरकार इस मुद्दे पर दृढ़ता के साथ काम करना चाहती है और एक राष्ट्र, एक चुनाव के नारे को […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर बातचीत के लिए लॉ कमीशन सात और आठ जुलाई को देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के साथ विचार-विमर्श करेगा.

गौरतलब है कि वर्तमान सरकार इस मुद्दे पर दृढ़ता के साथ काम करना चाहती है और एक राष्ट्र, एक चुनाव के नारे को सच करना चाहती है. पिछले साल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी संसद के संयुक्त सत्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की वकालत की थी.
गौरतलब है कि देश में सबसे पहले लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की बात 1983 में हुई थी. 1999 में जस्टिस बीपी जीवन रेड्डी की अध्यक्षता में गठित लॉ कमीशन ने भी अपने 170 पेज की रिपोर्ट में इसपर चर्चा की थी. एक साथ चुनाव के पक्ष में यह दलील दी जाती है कि इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola