ePaper

शिवसेना राजग छोड़े तो किसानों का संगठन उससे हाथ मिलाने को तैयार

Updated at : 27 Jun 2018 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
शिवसेना राजग छोड़े तो किसानों का संगठन उससे हाथ मिलाने को तैयार

मुंबई : स्वाभिमान शेतकरी संगठन के नेता राजू शेट्टी ने आज कहा कि शिवसेना यदि केंद्र की राजग सरकार और महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार से गठबंधन तोड़ती है तो वह उसके साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं। शेट्टी के नेतृत्व वाले स्वाभिमान शेतकरी संघठना गत वर्ष राजग और महाराष्ट्र में ‘ महायुती ‘ से […]

विज्ञापन

मुंबई : स्वाभिमान शेतकरी संगठन के नेता राजू शेट्टी ने आज कहा कि शिवसेना यदि केंद्र की राजग सरकार और महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार से गठबंधन तोड़ती है तो वह उसके साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं। शेट्टी के नेतृत्व वाले स्वाभिमान शेतकरी संघठना गत वर्ष राजग और महाराष्ट्र में ‘ महायुती ‘ से अलग हो गया था और केंद्र सरकार पर किसानों से किये वादे पूरे करने में असफल रहने का आरोप लगाया था.

शेट्टी ने कहा , ‘‘ यदि शिवसेना केंद्र में राजग और राज्य सरकार से अलग होती है तो समूह (संगठन) उससे निश्चित तौर पर हाथ मिलाएगा. ” महाराष्ट्र से लोकसभा सांसद ने दावा किया कि देश की 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या अब भी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और यह मोटे तौर पर ‘‘ प्रभावित ” है.

शेट्टी ने कहा , ‘‘ मुझे भ्रम था कि भाजपा सरकार ऐसे निर्णय करेगी जिससे किसानों और ग्रामीण भारत को लाभ होगा. मुझे निराशा हुई और इसलिए मैंने राजग से हटने का निर्णय किया. ” उन्होंने कहा कि उनके संगठन को शिवसेना का समर्थन सहायक होगा क्योंकि उद्धव ठाकरे नीत पार्टी की ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ‘‘ अच्छी मौजूदगी ” है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola