ePaper

बेटी से बलात्कार कर अपनी पत्नी का भी गला रेता

Updated at : 16 Jun 2018 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
बेटी से बलात्कार कर अपनी पत्नी का भी गला रेता

असम :असम के डिब्रूगढ़ जिला में बेटी से बलात्कार के आरोप में एक शख्स ने सत्र अदालत परिसर के भीतर अपनी पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी. एक अधिकारी ने बताया कि कल अदालत परिसर में मौजूद लोगों ने आरोपी पूर्ण नाहर डेका को काबू में करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया. […]

विज्ञापन

असम :असम के डिब्रूगढ़ जिला में बेटी से बलात्कार के आरोप में एक शख्स ने सत्र अदालत परिसर के भीतर अपनी पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी. एक अधिकारी ने बताया कि कल अदालत परिसर में मौजूद लोगों ने आरोपी पूर्ण नाहर डेका को काबू में करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

डिब्रूगढ़ पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप साइकिआ ने बताया कि बेटी से कथित तौर पर बलात्कार कर आरोपी ने अपनी पत्नी रीता नाहर डेका का अदालत के गलियारे में गला काट दिया. थाना प्रभारी सिद्धेश्वर बोरा ने बताया कि आरोपी इस मामले में करीब नौ महीने से जेल में था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था. उन्होंने यह भी बताया कि कल इस मामले की सुनवाई होनी वाली थी जिसके लिए उसकी पत्नी भी आई थी क्योंकि यह शिकायत उसी ने दर्ज कराई थी.

बोरा ने बताया कि आरोपी ने अचानक अपनी जेब से चाकू निकाला और महिला के गले पर वार कर दिया. उन्होंने बताया कि महिला को फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola