ePaper

सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा-चुनाव जीतने का मोदी फार्मूला ‘दो रेड्डी+एक येद्दी''

Updated at : 01 May 2018 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा-चुनाव जीतने का मोदी फार्मूला ‘दो रेड्डी+एक येद्दी''

बेंगलुरु: ‘2+1 फार्मूला’ संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर निशाना साधते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवारको कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव जीतने का मोदी का फार्मूला ‘दो रेड्डी+एक येद्दी’ है. इसके पहले प्रधानमंत्री ने मंगलवारको ही एक चुनावी रैली में उन पर निशाना साधा था और ‘हार के भय’ से दो क्षेत्रों […]

विज्ञापन

बेंगलुरु: ‘2+1 फार्मूला’ संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर निशाना साधते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवारको कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव जीतने का मोदी का फार्मूला ‘दो रेड्डी+एक येद्दी’ है.

इसके पहले प्रधानमंत्री ने मंगलवारको ही एक चुनावी रैली में उन पर निशाना साधा था और ‘हार के भय’ से दो क्षेत्रों से चुनाव लड़ने और अपने पुत्र को भी मैदान में उतारने का जिक्र किया था. इस पर सिद्धरमैया ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने भी दो स्थानों से चुनाव लड़ा था. दागी खनन कारोबारी जी जर्नादन रेड्डी के भाइयों को भाजपा की ओर से चुनावी मैदान में उतारने पर मुख्यमंत्री ने मोदी पर हमला बोला और कहा, ‘चुनाव जीतने के लिए मोदी का फार्मूला दो रेड्डी और एक येद्दी है.’ सिद्धरमैया ने ट्वीट किया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री ने रेड्डी बंधुओं के खिलाफ सीबीआई मामले बंद किये जाने में अपनी सहभागिता के बारे में बात करने से परहेज किया. इसके बदले उन्होंने ‘2+1 फार्मूला’ का जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए उनके फार्मूले का विवरण इस प्रकार है. ‘दो रेड्डी और एक येद्दी.’ येद्दी का तात्पर्य भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येद्दियुरप्पा से है. प्रदेश में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में दो स्थानों वाराणसी और वड़ोदरा से चुनाव लड़ा था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए जो 60-70 सीटें नहीं पार कर पायेगी. सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, ‘क्या आप भय के कारण दो संसदीय क्षेत्रों (वाराणसी और वड़ोदरा ) से चुनाव लड़े थे. निश्चित रूप से आप 56 इंचवाले व्यक्ति हैं. दो सीटों को छोड़िये, सर, इस बात पर चिंता कीजिए कि आपकी पार्टी 60-70 सीटों से आगे नहीं बढ़ पायेगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola