ePaper

पीएम मोदी 11 मई को दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचेंगे

Updated at : 23 Apr 2018 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी 11 मई को दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचेंगे

काठमांडो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचेंगे. पिछले चार साल में हिमालयी देश की यह उनकी तीसरी यात्रा होगी. काठमांडो पोस्ट ने खबर दी कि भारत की तरफ से प्रस्तावित तारीख पर आज सुबह नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने अपनी सहमति जता दी. विदेश मंत्रालय […]

विज्ञापन

काठमांडो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचेंगे. पिछले चार साल में हिमालयी देश की यह उनकी तीसरी यात्रा होगी. काठमांडो पोस्ट ने खबर दी कि भारत की तरफ से प्रस्तावित तारीख पर आज सुबह नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने अपनी सहमति जता दी.

विदेश मंत्रालय में उच्च पदस्थ सूत्रों का हवाला देते हुए अखबार ने कहा कि मोदी की यात्रा की तैयारियों के लिए एक भारतीय टीम पहले ही नेपाल पहुंच चुकी है. मोदी का सीता की जन्मस्थली जनकपुर भी जाने का कार्यक्रम है, जहां उनका अभिनंदन किया जाएगा. वह वहां लोगों को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola