ePaper

ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटों पर मौसम विभाग की आंधी-बारिश की चेतावनी, झारखंड-बिहार पर भी पड़ेगा असर

Updated at : 21 Apr 2018 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटों पर मौसम विभाग की आंधी-बारिश की चेतावनी, झारखंड-बिहार पर भी पड़ेगा असर

नयी दिल्ली : मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पश्चिमी तट के दक्षिणी हिस्सों और लक्षद्वीप के तटों पर शनिवार को तेज हवाओं के चलने और समुद्र के अशांत रहने की चेतावनी दी है और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पश्चिमी तट के दक्षिणी हिस्सों और लक्षद्वीप के तटों पर शनिवार को तेज हवाओं के चलने और समुद्र के अशांत रहने की चेतावनी दी है और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं और समंदर अशांत रह सकता है.

मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा है कि मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन तटों से समुद्र में नहीं जाएं. भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) ने अपनी चेतावनी में कहा है कि भारत के पश्चिमी तट और लक्षद्वीप से लगते तटों पर आज सुबह तक लहरें उठने की संभावना है.

आईएनसीओआईएस पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत आने एक संस्थान है, जो सुनामी और समुद्र में उथल-पुथल के बारे में जानकारी देता है. मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल के उप हिमालय क्षेत्र, सिक्किम, झारखंड, पश्चिम बंगाल का गंगा का क्षेत्र, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और केरल के अलग अलग इलाके में आंधी तूफान आने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

इस बीच झारखंड और बिहार के कई जिलों में छिटपुट बादल छाये हुए है. सुबह मौसम सुहाना रहा और हवाएं चल रही हैं. दक्षिण असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की कम संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola