ePaper

इतिहास में आज का दिन : आज ही के दिन मैडम क्यूरी ने रेडियम को रेडियम क्लोराइड से अलग किया था

Updated at : 20 Apr 2018 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
इतिहास में आज का दिन : आज ही के दिन मैडम क्यूरी ने रेडियम को रेडियम क्लोराइड से अलग किया था

नयी दिल्ली : ऐतिहासिक दृष्टि से 20 अप्रैल का दिन कई मायने में खास है. आज ही के दिन 1902 में मैडम मैरी क्यूरी और उनके पति पियरे क्यूरी ने रेडियो सक्रिय पदार्थ रेडियम को रेडियम क्लोराइड से अलग किया था. विख्यात भौतिकविद और रसायनशास्त्री क्यूरी की यह खोज चिकित्सा विज्ञान और रोगों के उपचार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ऐतिहासिक दृष्टि से 20 अप्रैल का दिन कई मायने में खास है. आज ही के दिन 1902 में मैडम मैरी क्यूरी और उनके पति पियरे क्यूरी ने रेडियो सक्रिय पदार्थ रेडियम को रेडियम क्लोराइड से अलग किया था. विख्यात भौतिकविद और रसायनशास्त्री क्यूरी की यह खोज चिकित्सा विज्ञान और रोगों के उपचार में महत्त्वपूर्ण साबित हुई.

इसके अलावा आज ही के दिन 1972 में अपोलो 16 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतरा. इन उपलब्धियों के अतिरिक्त भी 20 अप्रैल कई और ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी बना है जिनका सिलसिलेवार वर्णन इस प्रकार है –

1592 : अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जॉन इलियट का जन्म.

1611 : विख्यात उपन्यासकार विलियम शैक्सपियर के नाटक ‘मैकबेथ” का पहला ज्ञात मंचन हुआ.

1712 : जहांदर शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा.

1946 : संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ नेशंस भंग की गयी.

1960 : एयर इंडिया के बेड़े में पहला जेट विमान बोइंग 707 शामिल हुआ.

1997 : इंद्र कुमार गुजराल देश के 12वें प्रधानमंत्री बने.

2011 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी’ ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola