चुनाव से पहले फेरबदल: भाजपा सांसद राकेश सिंह मध्यप्रदेश पार्टी प्रमुख नियुक्त

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा शासित दो राज्यों में पार्टी की ओर से बड़े बदलाव किये गये हैं. जहां राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष अशोक परनामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं, राकेश सिंह को भाजपा ने मध्य प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. राकेश सिंह बुधवार को मध्यप्रदेश पार्टी इकाई के प्रमुख […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा शासित दो राज्यों में पार्टी की ओर से बड़े बदलाव किये गये हैं. जहां राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष अशोक परनामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं, राकेश सिंह को भाजपा ने मध्य प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. राकेश सिंह बुधवार को मध्यप्रदेश पार्टी इकाई के प्रमुख नियुक्त किये गये. भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने पार्टी में इस संगठनात्मक नियुक्ति की जानकारी दी. राकेश सिंह राज्य के जबलपुर संसदीय सीट से सांसद हैं और लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक हैं.

उन्होंने नंद कुमार सिंह चौहान का स्थान लिया जो इस पद पर साल 2014 से कार्यरत थे. भाजपा अध्यक्ष ने नंद कुमार सिंह चौहान, सांसद अशोक परनामी (राजस्थान) और डा. के हरिबाबू (आंध्रप्रदेश) को भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया.

मध्यप्रदेश में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष में बदलाव की पहल ऐसे समय में की गयी है जब इसी वर्ष राज्य विधानसभा का चुनाव होना है. सूत्रों ने बताया कि भोपाल में कल रात प्रदेश भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक में सिंह के नाम को अंतिम रूप दिया गया. बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के संगठन महामंत्री राम लाल मौजूद थे.

इस पद के लिये प्रदेश के पूर्व पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नाम पर भी चर्चा चल रही थी. साल 2013 में जब पार्टी ने राज्य में जीत दर्ज की थी तब तोमर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष थे.मध्यप्रदेश पार्टी प्रमुख नियुक्त किये जाने के बाद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के परिश्रम, ताकत, समर्पण के कारण निश्चित रूप से फिर से एक बार मध्य प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी और 2019 में भी बहुत बहुमत भी मध्य प्रदेश से प्राप्त होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola