कार में ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री, देखें वीडियो

Published at :18 Apr 2018 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
कार में ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री, देखें वीडियो

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े मंगलवार रात एक हादसे में बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार कर्नाटक के हलगेरी में उनके काफिले को एस्कॉर्ट कर रही एक कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हेगड़े ने आरोप लगाया है कि उनकी कार को जानबूझकर टक्कर मारने का प्रयास किया गया है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े मंगलवार रात एक हादसे में बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार कर्नाटक के हलगेरी में उनके काफिले को एस्कॉर्ट कर रही एक कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हेगड़े ने आरोप लगाया है कि उनकी कार को जानबूझकर टक्कर मारने का प्रयास किया गया है.

हेगड़े ने आशंका जतायी है कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है. पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. घटना रात करीब 11:30 बजे की बतायी जा रही है. उन्होंने कहा कि उनकी कार में जानबूझकर टक्कर मारने की कोशिश की गयी है. उनकी कार की स्पीड अधिक होने से वे आगे निकल बढ गये और टक्कर दूसरी कार से हो गयी.

हेगड़े ने इस पूरी घटना का उल्लेख अपने ट्विटर वॉल पर किया है. उन्होंने लिखा कि उनका एक स्टाफ इस टक्कर में बुरी तरह जख्मी हो गया है. उसका कंधा टूट गया है. उन्होंने घटना का एक वीडियो भी अपलोड किया है. हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने ट्रक के ड्राइवर को पकड़ लिया.


https://twitter.com/AnantkumarH/status/986309901902204928?ref_src=twsrc%5Etfw

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola